Iraq US Withdrawal 2026: US के जाते ही क्या लौटेगा ISIS, क्या ईरान का बढ़ेगा दबदबा?

Iraq US Withdrawal 2026 (वाशिंगटन):- अमेरिका ने इराक में अपनी सबसे लंबी जंग को खत्म कर दिया है। 30 सितंबर 2026 को अमेरिकी सेना के आखिरी 2500 जवान इराक छोड़ देंगे। इसके साथ ही ISIS के खिलाफ 12 साल से चल रहा Operation Inherent Resolve और 23 साल से चला आ रहा अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप खत्म हो जाएगा।

Iraq US Withdrawal 2026: क्या है पूरी डील?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इराक में आखिरी समय में करीब 1500 अमेरिकी और गठबंधन सैनिक बचे थे। इराकी अधिकारियों ने जर्मन एजेंसी dpa को बताया कि सभी कॉम्बैट और लॉजिस्टिक टीमें निकल चुकी हैं।

Uttar Pradesh Politics: अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर PDA के साथ भेदभाव का आरोप, बोले- अदालतों ने भी लिया संज्ञान

ये वापसी 2024 में जो बाइडेन सरकार के समय तय हुई थी और ट्रंप प्रशासन ने इसे लागू किया है। अब ये मिशन जॉर्डन शिफ्ट किया जा रहा है, जहां से ISIS के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जाएगा। इराक में अमेरिका के पास बगदाद एयरपोर्ट, ग्रीन जोन और एरबिल में बेस थे।

Iraq US Withdrawal 2026: 2003 से 2026 तक का इतिहास

अमेरिका ने 2003 में सद्दाम हुसैन को हटाने के लिए इराक पर हमला किया था। 2011 में सेना वापस चली गई थी, लेकिन 2014 में जब ISIS ने मोसुल समेत आधा इराक कब्जा लिया तो अमेरिका फिर लौटा। 4,500 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक इन 20 सालों में मारे गए।

Iraq US Withdrawal 2026: बगदाद में जश्न, लेकिन खतरा बरकरार

इराक के प्रधानमंत्री ने 1 अक्टूबर को संप्रभुता दिवस घोषित किया है और 4 दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। ईरान समर्थित गुटों ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है।

लेकिन खतरा टला नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि US के ड्रोन, खुफिया जानकारी और लॉजिस्टिक सपोर्ट के बिना ISIS के स्लीपर सेल फिर सक्रिय हो सकते हैं। इराक ने दावा किया है कि उसने वापसी के समय हमले की साजिश रच रहे एक सेल को पकड़ा है।

अमेरिका का कहना है कि रिश्ता खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अब आर्थिक और सुरक्षा सहयोग पर फोकस होगा। लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि US के जाने से ईरान का प्रभाव और बढ़ेगा और इराक को बैलेंस करना मुश्किल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *