ChatGPT Space नई दिल्ली):- OpenAI ने 29 सितंबर को सैन फ्रांसिस्को में हुए DevDay 2026 इवेंट में ChatGPT का अब तक का सबसे बड़ा वर्क-फीचर – *ChatGPT Space* लॉन्च कर दिया। यह सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि एक पूरा कोलैबोरेटिव वर्कस्पेस है जहां टीम और AI मिलकर डॉक्यूमेंट्स बना सकते हैं।
ChatGPT Space: क्या है ChatGPT Space?
कंपनी के मुताबिक Space, ChatGPT के अंदर Pages, अपलोडेड फाइल्स और प्रोजेक्ट्स का नया घर है। यह पुराने Library फीचर को रिप्लेस करेगा।
Space की सबसे अहम चीज है Pages – ये डायनामिक, एडिटेबल डॉक्यूमेंट हैं। आप इसमें टेक्स्ट, इमेज, चार्ट, चेकलिस्ट, डैशबोर्ड, कोड जोड़ सकते हैं। खास बात – Pages “Living Documents” हैं, मतलब आप ChatGPT और नए *Dots* (हमेशा ऑन रहने वाले AI एजेंट) को कह सकते हैं कि Slack या Google Drive से डेटा लेकर पेज को खुद अपडेट करते रहें।
Apple Pay India: बिना PIN-OTP के कटेगा पैसा, Apple Pay ने बदला पेमेंट गेम
ChatGPT Space:रियल-टाइम कोलैबोरेशन कैसे काम करेगा?
– आप Personal Space बना सकते हैं या “Website Launch” जैसे नाम से टीम Space बना सकते हैं
– किसी Page या पूरे Space को Share कर सकते हैं, View/Edit परमिशन दे सकते हैं
– Edit परमिशन वाले लोग एक ही समय में रियल-टाइम में बदलाव कर सकते हैं, हर कोई अपने ChatGPT से मदद ले सकता है
– @Mention करके किसी खास AI एजेंट को बुला सकते हैं – जैसे @Codex से कोड लिखवाओ
– कमेंट छोड़कर ChatGPT से टारगेटेड चेंज करा सकते हैं
ChatGPT Space: किसे मिलेगा और कहां चलेगा?
फिलहाल यह Pro ($200/month और नया $500 वाला Pro 500), Business और Enterprise प्लान पर Web और Desktop App में Rolling Out हो रहा है। मोबाइल पर सिर्फ पढ़ना और शेयर करना संभव है, एडिटिंग Coming Soon है। आने वाले हफ्तों में Collaborative Slides और Spreadsheets भी आएंगे।
OpenAI ने साथ में Dots, GPT-6.1 Sol, Ultrafast Mode और Teams के लिए Meetings Plugin (ऑटो नोट्स) भी लॉन्च किए हैं। साफ है, OpenAI अब Microsoft Teams, Notion और Google Docs के डोमेन में सीधी एंट्री कर रहा है।