सेंट पीटर्सबर्ग की ऐतिहासिक मिलर हवेली में भीषण आग

रूस :- रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित सेंट आइजैक स्क्वायर पर 19वीं सदी की ऐतिहासिक मिलर हवेली में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि हवेली की सभी मंजिलों तक इसकी लपटें पहुंच गईं।

घटना के बाद मौके पर दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीमें पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। ऐतिहासिक इमारत होने के कारण आग की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। आग से इमारत को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रूस के Emergencies Ministry और Prosecutor’s Office की ओर से मामले की जांच की जा रही है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए Fire Technical Expertise की मदद ली जा रही है।

जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग किस वजह से लगी और घटना के पीछे किसी तकनीकी खराबी या अन्य कारण की भूमिका थी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *