बारामती में विमान की क्रैश लैंडिंग, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र (बारामती):-  महाराष्ट्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश लैंडिंग का शिकार हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में तीन से चार लोगों के घायल होने की खबर है।

 

बताया जा रहा है कि विमान रनवे पर उतरते समय संतुलन बिगड़ने के कारण हादसे का शिकार हुआ। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन पुलिस और राहत टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

 

इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सेहत को लेकर बना हुआ है। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन और डीजीसीए की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

हादसे के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। तकनीकी खराबी या मौसम संबंधी कारणों की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि लैंडिंग के दौरान आखिर चूक कहां हुई।

 

घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चिंता का माहौल है। समर्थक और आम लोग अजित पवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है और प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। आगे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *