कोलकाता :- भारतीय टीम जब ईडन गार्डन्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरने की तैयारी करेगी तब सबकी निगाहें रवींद्र जडेजा पर टिकी होंगी। यह मुकाबला केवल एक टेस्ट मैच नहीं बल्कि एक ऐसा अवसर है जहां जडेजा अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। वह अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से केवल दो विकेट पीछे हैं और अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और विकेटों के संयोजन वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। जडेजा ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई बार मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। उनकी गेंदबाजी में सटीकता और बल्लेबाजी में स्थिरता हमेशा विरोधियों के लिए चुनौती बनती है। ईडन गार्डन्स के स्पिन अनुकूल पिच पर उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। जडेजा के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि इस मैदान पर छह साल बाद टेस्ट मैच खेला जाएगा और वे इस ऐतिहासिक वापसी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अगर वह यहां अपनी लय में दिखे तो यह टेस्ट मैच उनके करियर के सुनहरे पलों में दर्ज हो सकता है और भारतीय क्रिकेट इतिहास में उनका नाम और भी ऊंचा हो जाएगा।