ईरान की मिसाइलों से बचकर मुंबई पहुंचा तेल से भरा जहाज, भारतीय कैप्टन की सूझबूझ से पार हुआ होर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली :- मध्य पूर्व में तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर पहला जहाज मुंबई पहुंचा है। लाइबेरियाई ध्वज वाला शेनलॉन्ग टैंकर 1.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक तेल लाया है। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुम्बई पहुंच गया है। यह जहाज बेहद जोखिम भरे समुद्री मार्ग होमुर्ज स्ट्रेट को पार करके भारत तक पहुंचा।

मिली जानकारी के अनुसार लाइबेरियाई ध्वज वाला ‘Shenlong’ टैंकर सऊदी अरब से करीब 1.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल लेकर मुंबई बंदरगाह पहुंचा। खास बात यह है कि जहाज के कप्तान एक भारतीय थे और उन्होंने तनावपूर्ण हालात में सावधानी और रणनीति से जहाज को सुरक्षित रास्ते से निकाला।

बताया जा रहा है कि उस समय क्षेत्र में ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव के कारण कई जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई थी। ऐसे में इस टैंकर का सुरक्षित पहुंचना भारत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाज ने जोखिम भरे हिस्से से गुजरते समय अपनी लोकेशन ट्रैकिंग प्रणाली (AIS) अस्थायी रूप से बंद कर दी थी ताकि संभावित हमलों से बचा जा सके और सुरक्षित तरीके से समुद्री मार्ग पार किया जा सके।

विशेषज्ञों के अनुसार दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। सामान्य परिस्थितियों में वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए यहां तनाव बढ़ने का असर पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों पर पड़ सकता है।

इस जहाज के सुरक्षित मुंबई पहुंचने से फिलहाल भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर थोड़ी राहत मिली है, हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मध्य पूर्व में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो वैश्विक तेल बाजार और आपूर्ति पर इसका असर जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *