इंडिगो की बड़ी चाल, वैश्विक दिग्गज विल्ली वॉल्श बने नए सीईओ

नई दिल्ली :- इंडिगो ने अपनी नेतृत्व टीम में बड़ा बदलाव करते हुए वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री के दिग्गज विल्ली वॉल्श को नया सीईओ नियुक्त किया है। वह 3 अगस्त 2026 से आधिकारिक रूप से पदभार संभालेंगे।

विल्ली वॉल्श का नाम इंटरनेशनल एविएशन जगत में काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। वह पहले  इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल रह चुके हैं और  ब्रिटिश एयरवेज के साथ साथ  इंटरनेशनल एयरलाइन ग्रुप के सीईओ के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं।

इंडिगो के लिए यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि कंपनी अब घरेलू बाजार से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में वॉल्श का अनुभव एयरलाइन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद कर सकता है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि उनके नेतृत्व में इंडिगो अपनी ऑपरेशनल क्षमता को और बेहतर बनाएगी और नए अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर तेजी से विस्तार कर सकती है। इसके साथ ही लागत प्रबंधन और सेवा गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

 

यह कदम इंडिगो के अगले ग्रोथ फेज का संकेत माना जा रहा है जहां कंपनी खुद को एक ग्लोबल एयरलाइन के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विल्ली वॉल्श के नेतृत्व में इंडिगो किस तरह नए मुकाम हासिल करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *