प्रयागराज (उत्तर प्रदेश):- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए ADJ स्तर के 408 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े प्रशासनिक कदम को न्यायिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी एवं संतुलित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
इस आदेश के तहत कई जिलों में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (ADJ) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में गौरव शर्मा, जो गाजियाबाद में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे, उनका तबादला लखनऊ कर दिया गया है। अब वे लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण (V.B.-U.P.S.E.B.) के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
वहीं नीतू पाठक, जो गाजियाबाद के परिवार न्यायालय में अपर प्रधान न्यायाधीश के पद पर तैनात थीं, उन्हें भी लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। अब वे लखनऊ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) के पद पर कार्यभार संभालेंगी।