शिवहर (बिहार):- बिहार की राजनीति में शिवहर जिले के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है। जनता दल यूनाइटेड की नवनिर्वाचित विधायक श्वेता गुप्ता अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रही हैं। उनके मंत्री बनने की खबर से शिवहर में जश्न का माहौल है और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
डॉ श्वेता गुप्ता शिवहर की पहली महिला विधायक हैं जिन्होंने चुनाव जीतकर जिले की राजनीति में नया इतिहास बनाया। अब मंत्री पद मिलने के साथ ही उनका राजनीतिक कद और भी बढ़ गया है। राजनीतिक जानकार इसे महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।
डॉ श्वेता गुप्ता पेशे से डॉक्टर रही हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर लगातार काम किया है। चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने क्षेत्र के विकास और महिलाओं की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया था।जदयू नेतृत्व ने उन्हें युवा और शिक्षित चेहरा मानते हुए बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि बिहार सरकार महिलाओं और नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने के संदेश के तहत उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर रही है।
शिवहर जिले में उनके मंत्री बनने की खबर के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखा जा सकेगा।
बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर जारी चर्चाओं के बीच डॉ श्वेता गुप्ता का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। अब सभी की नजर शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई है जहां वे पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगी।