योग ही जीवन का अमूल्य मंत्र , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह संपन्न

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- आज दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र, में प्रातःकाल एक “विशेष योग अभ्यास शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में प्राध्यापकों ,कर्मचारी गणों एवं छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार,प्राणायाम तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।इस अवसर पर पतंजलि योग पीठ से आये योग प्रशिक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग दिवस लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।योग के नियमित अभ्यास से ही शरीर की ताकत और लचीलापन बढ़ता है, तनाव कम होता है और मानसिक एकाग्रता में सुधार आता है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है और यह थीम इस बात पर जोर देती है कि योग केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में भी बेहतर स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली और आत्मनिर्भरता बनाए रखने का जरिया है। नियमित योगाभ्यास शरीर को लचीला बनाने, तनाव कम करने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करता है।

अपने उद्बोधन में उपेन्द्र कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है,जो मानव को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। इसी क्रम मे NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक यादव ने सभी से नियमित योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा डॉ संतोष कुमार सैनी नशा मुक्ति अभियान के तहत् सभी को नशा मुक्ति शपथ दिलाई,इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण , एवं कर्मचारी तथा NSS,NCC के छात्र छात्राये तथा छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे।

प्राथमिक विद्यालय शाहगंज समेत सभी परिषदीय विद्यालयों में योग दिवस का आयोजन हुआ जिसमें प्रधानाध्यापक कांता प्रसाद एवं विवेकानंद मिश्र द्वारा योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन का मूल आधार योग ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *