RRB Isolated Categories CEN 08/2025 परीक्षा तिथि घोषित, 14 और 15 जुलाई को होगी CBT

नई दिल्ली :- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Isolated Categories Various Posts (CEN 08/2025) भर्ती परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 14 और 15 जुलाई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह भर्ती अभियान कुल 311 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

 

आरआरबी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। परीक्षा शहर (Exam City Intimation Slip) की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जबकि ई-एडमिट कार्ड (E-Call Letter) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

 

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को वैध फोटो पहचान पत्र और आधार से संबंधित दस्तावेज साथ लाना होगा। RRB ने आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की भी सलाह दी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तैयारी के साथ-साथ आधिकारिक निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें। परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट, परीक्षा शहर, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और एडमिट कार्ड की जानकारी केवल संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *