मकान निर्माण को लेकर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

जालौन। शाहगंज निवासी तौसीब ने मकान निर्माण को लेकर विवाद के बाद मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले को लेकर कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, मकान निर्माण को लेकर उमर फारुख से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज की गई और कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *