RTE के 33 बच्चों को बांटी गईं कॉपियां, जल संरक्षण की दिलाई शपथ

जालौन। भारत विकास परिषद की छत्रसाल शाखा जालौन की ओर से गुरुवार को कन्हैयालाल बाल विद्यामंदिर, बैठगंज में आरटीई के तहत कक्षा एक से पांच तक अध्ययनरत 33 बच्चों को चार-चार कॉपियां वितरित की गईं। इस दौरान विद्यालय परिवार के साथ परिषद के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने बच्चों को पानी के महत्व और जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से पानी की बर्बादी रोकने तथा दैनिक जीवन में जल संरक्षण के उपाय अपनाने की अपील की।

वहीं श्री सुशील कुमार बाजपेयी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और प्रकृति की सुरक्षा में सभी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

बच्चों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आशीष चतुर्वेदी ने सभी बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा जागरूक रहने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य ने बच्चों के लिए इस आयोजन के लिए भारत विकास परिषद का आभार भी जताया।

कार्यक्रम में सुशील कुमार बाजपेयी, डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, गिरीश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, राहुल अग्रवाल सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *