अखंड भारत संकल्प दिवस पर राष्ट्रहित और संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

जालौन। ग्राम सिहारी पडैया में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, संस्कृति संरक्षण, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह प्रचारक योगेश जी ने अखंड भारत के गौरवशाली विचार पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने गौमाता की सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुशवाहा, नगर अध्यक्ष जालौन अनुराग तिवारी, प्रखंड मंत्री राहुल कुशवाहा, प्रखंड संयोजक मानवेंद्र पाल सहित विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इस दौरान राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण और भारत के गौरव को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *