Raghav chaddha: राघव चड्ढा की दिल्ली वोटर लिस्ट में एंट्री पर घमासान, AAP ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

Raghav chaddha ( नई दिल्ली):- दिल्ली की मतदाता सूची में बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम जुड़ने के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। AAP ने सवाल उठाया है कि पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम हटने के कुछ ही दिनों बाद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ गया। पार्टी ने चुनाव आयोग से पूरी प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा है।

 Raghav Chaddha:  746 से सीधे 747 नंबर पर जुड़ा नाम

AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के संबंधित बूथ पर 746 मतदाता थे। बाद में सामने आई सूची में राघव चड्ढा का नाम 747वें मतदाता के रूप में दिखाई दिया। AAP ने इसी बदलाव को लेकर चुनाव आयोग से सवाल किया है। पार्टी का कहना है कि चड्ढा का नाम दिल्ली में किस प्रक्रिया के तहत जोड़ा गया, इसकी जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए।

UP 69000 Teacher Recruitment: नौकरी पर मंडराया संकट, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कार्यरत शिक्षक

Raghav Chadha: AAP ने पूछा- पंजाब से दिल्ली कैसे पहुंचा वोट?

AAP ने यह भी सवाल उठाया कि जब पंजाब की ड्राफ्ट सूची से नाम हटने के बाद चड्ढा ने पंजाब में ही अपना नाम दोबारा दर्ज कराने की बात कही थी, तो इतनी जल्दी दिल्ली की सूची में उनका नाम कैसे शामिल हो गया। पार्टी ने यह जानना चाहा कि क्या उनका वोट पंजाब से दिल्ली ट्रांसफर हुआ और क्या उनका EPIC नंबर वही है।

Raghav Chaddha: राघव चड्ढा का पलटवार- ‘ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर जैसा व्यवहार’

AAP के आरोपों पर राघव चड्ढा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि AAP उनका नाम लेकर परेशान है और पार्टी उनसे ऐसे व्यवहार कर रही है जैसे कोई दुखी एक्स पार्टनर ब्रेकअप के बाद करता है। चड्ढा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने चुनाव आयोग की गाइडलाइंस और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया है।

उन्होंने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को मतदाता सूची और अपनी पार्टी की सदस्यता रजिस्टर के बीच का अंतर समझना चाहिए। वहीं, AAP लगातार इस मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांग रही है। ऐसे में राघव चड्ढा के नाम को लेकर दिल्ली की राजनीति में विवाद और बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *