Sahara refund portal (नई दिल्ली):- अगर आपका पैसा भी सहारा समूह की सहकारी समितियों में फंसा है तो ये खबर आपके लिए राहत भरी है। केंद्र सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल को फिर से चालू कर दिया है
सहकारिता मंत्रालय ने 8 सितंबर को बताया कि पोर्टल रिस्टोर हो गया है और बचे हुए करीब 20 लाख आवेदनों* की जांच और रिफंड प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है।
Sahara Refund portal: अब तक कितना पैसा लौटा?
मंत्रालय के मुताबिक अब तक 41,56,711 जमाकर्ताओं को 9,267 करोड़ रुपये सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेजे जा चुके हैं।
Sahara refund portal: पोर्टल बंद क्यों हुआ था?
नवंबर 2025 में सहारा सोसाइटियों के दफ्तर कुछ दूसरे मामलों में सील कर दिए गए थे। साथ ही IT इन्फ्रास्ट्रक्चर, हार्डवेयर AMC, लाइसेंस रिन्यूअल और स्टाफ की कमी के कारण वेरिफिकेशन सिस्टम ठप हो गया था। यूपी सरकार और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर अब इन दिक्कतों को दूर किया गया है।
Sahara refund portal: किन 4 सोसाइटियों का पैसा मिलेगा?
1. Sahara Credit Cooperative Society Ltd, Lucknow
2. Saharayn Universal Multipurpose Society Ltd, Bhopal
3. Humara India Credit Cooperative Society Ltd, Kolkata
4. Stars Multipurpose Cooperative Society Ltd, Hyderabad
Sahara refund portal: कैसे क्लेम करें?
– वेबसाइट: mocrefund.crcs.gov.in
– अगर पहले क्लेम रिजेक्ट हुआ है तो: mocresubmit.crcs.gov.in पर 14-अंकों का CRN डालकर दोबारा अप्लाई करें
– आधार-लिंक्ड मोबाइल, आधार-सीडेड बैंक अकाउंट जरूरी
– 50,000 से ज्यादा के क्लेम पर PAN अनिवार्य
– 45 वर्किंग डेज में पैसा आने का दावा
ये पूरा प्रोसेस पेपरलेस और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहा है।