AI Photo Scam (नई दिल्ली):- इंस्टाग्राम और X पर इन दिनों 1980s AI फोटो ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपनी सेल्फी को AI टूल्स से 80 के दशक के लुक में बदल रहे हैं। बड़े बाल, रेट्रो कपड़े, नियॉन लाइट और विंटेज फिल्म इफेक्ट वाले ये फोटो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं, लेकिन इसी ट्रेंड को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ी चेतावनी जारी की है।
दिल्ली पुलिस ने X पर पोस्ट करके कहा है, Looks like nostalgia but it could be a trap”* यानी दिखता तो नॉस्टेल्जिया है, लेकिन ये एक जाल हो सकता है।
AI Photo Scam; क्या है खतरा?
पुलिस के मुताबिक, अनजान AI टूल्स और रैंडम लिंक्स पर अपनी फोटो अपलोड करने से आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
– आपकी फोटो से फेक प्रोफाइल बन सकती है
– *ब्लैकमेल और फ्रॉड* हो सकता है
– आपकी पहचान चोरी होकर *साइबर क्राइम* में इस्तेमाल हो सकती है
पुलिस ने साफ कहा है कि DON’T UPLOAD YOUR PHOTO on Unknown AI tools” और “A filter can hide a scam”। मतलब एक फिल्टर के पीछे स्कैम छिपा हो सकता है। पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में लिखा है -YOUR PHOTO, YOUR IDENTITY”
AI Photo Scam: कैसे काम करता है ये ट्रेंड?
यूजर्स अपनी एक साफ सेल्फी ChatGPT जैसे AI टूल्स पर अपलोड करते हैं और प्रॉम्प्ट देते हैं – मुझे 1980s स्टाइल में दिखाओ। AI चेहरे को वैसा ही रखकर हेयरस्टाइल, कपड़े, बैकग्राउंड और लाइटिंग बदल देता है, जिससे फोटो एकदम असली जैसी लगती है।
इसी वजह से साइबर अपराधी इसका फायदा उठा रहे हैं। कई फर्जी वेबसाइट और ऐप्स इसी ट्रेंड के नाम पर लोगों से फोटो और पर्सनल डेटा ले रहे हैं।
Bombay High Court: निकोटीन पाउच पर बैन क्यों? जानिए क्यों अदाणी और सरकार आमने-सामने
AI Photo Scam: क्या करें?
1. अनजान और unverified AI टूल्स पर फोटो अपलोड न करें।
2. किसी भी रैंडम लिंक पर क्लिक न करें जो फ्री 80s फिल्टर देने का दावा करे।
3. ऐप की परमिशन चेक करें, अगर वो गैलरी या कॉन्टैक्ट्स का अनावश्यक एक्सेस मांग रहा है तो सावधान रहें।
अगर आपके साथ कोई साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।