Rajesh Tailang (मुंबई):- मिर्जापुर: द मूवी में अली फजल के किरदार गुड्डू भैया और बबलू के पिता का रोल निभाने वाले राजेश तैलंग फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का चलना हर कलाकार के लिए जरूरी है।
राजेश तैलंग ने कहा, “थिएटर की वजह से खुद पर आत्मविश्वास रहा है कि जिस रूप में पर्दे पर आऊंगा, अपनी छाप छोड़ जाऊंगा। माध्यम कोई भी हो, मैं अपनी ईमानदारी कभी नहीं खोऊंगा।”
उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता है कि मैं अपने काम से संतुष्ट हूं, ऐसा नहीं है। कलाकार कभी संतुष्ट नहीं होता है। आप किसी चीज का हिस्सा हों और वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, तो इससे अच्छी बात क्या होगी।
Rajesh Tailang: बॉक्स ऑफिस सफलता क्यों जरूरी?
राजेश ने कहा, “मैंने अक्सर देखा है कि कलाकार बहुत अच्छा काम करते हैं, लेकिन वो दुनिया तक पहुंचता ही नहीं है। इसलिए कमर्शियल सफलता हर कलाकार के लिए मायने रखती है। काम चाहे छोटा हो या बड़ा वह लोगों तक पहुंचना चाहिए।”
PM Modi: दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम बनी आयुष्मान भारत, PM मोदी ने गिनाए फायदे
Rajesh Tailang: Bakaiti 2 में आए नजर
इस वक्त राजेश Zee5 की फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘बकैती 2’ में नजर आ रहे हैं। यह सीरीज 25 सितंबर से स्ट्रीम हो रही है। इसमें उनके साथ शीबा चड्ढा भी हैं। राजेश ने कहा कि बकैती करते वक्त उन्हें अपने संयुक्त परिवार की बहुत याद आई।