Rohit Sharma: रिटायरमेंट के बाद भी रोहित का जुनून बरकरार, 2027 वर्ल्ड कप जीतना है आखिरी मंजिल

Rohit Sharma ( नई दिल्ली):- इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका काम अभी खत्म नहीं हुआ है और अधूरा बिजनेस ही उन्हें आगे खेलने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Rohit Sharma: JioStar को दिए इंटरव्यू में क्या बोले रोहित?

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले JioStar से बातचीत में रोहित ने कहा कि यह ख्याल मेरे मन में कभी नहीं आएगा कि मेरा बिजनेस खत्म हो गया। जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा कुछ न कुछ आगे देखने को होता है। मैं वर्ल्ड कप की तरफ देख रहा हूं।

Saurabh Das Income Probe: ग्रेटर कैलाश की आलीशान कोठी में रहने को लेकर सौरभ दास जांच के दायरे में, आय के स्रोत की पड़ताल जारी

रोहित ने कहा कि ICC टूर्नामेंट की अपनी अलग चुनौती होती है, अलग-अलग विरोधी और अलग-अलग वेन्यू पर खेलना पड़ता है।

Rohit Sharma: 2027 वर्ल्ड कप आखिरी मौका

रोहित 2 बार T20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) जीत चुके हैं, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप अभी तक नहीं जीत पाए। 2023 में कप्तान के तौर पर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का दर्द अभी भी बाकी है। 2027 वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।

39 साल के रोहित टेस्ट और T20I से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन वनडे में अब भी सक्रिय हैं। उन्होंने 288 वनडे में 11,895 रन, 34 शतक और 62 अर्धशतक बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *