SSC GD Result 2026 (नई दिल्ली):- कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SSC GD Constable Result 2026 अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
एसएससी ने जीडी कॉन्स्टेबल के कुल 25,487 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई, 2026 के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की थी।

SSC GD Result 2026: कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे। इसके साथ ही कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी।
SSC GD Result 2026: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:
1. सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
3. SSC GD Constable Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
4. पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
5. अपना रोल नंबर सर्च करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
SSC GD Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दौड़ का टेस्ट सबसे अहम होगा।
पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट के अंदर 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा एक अन्य कैटेगरी में 7 मिनट के भीतर 1600 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए नियम अलग हैं। महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट के भीतर 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। कुछ पदों के लिए 5 मिनट के भीतर 800 मीटर दौड़ का नियम है। PET में फेल होने पर उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।
आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट की तारीख को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ssc.gov.in पर नजर बनाए रखें।