Andhra Pradesh Murder: पैसों के लिए कसाई बना हैवान, महिला दोस्त का गला रेतकर नहर में फेंका

Andhra Pradesh Murder (अमरावती):- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां भवानीपुरम में मटन की दुकान चलाने वाले एक कसाई ने पैसों के विवाद में अपनी महिला दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए शव के कई टुकड़े कर इब्राहिमपटनम नहर में फेंक दिए।

Andhra Pradesh Murder: टैटू से हुई मृतका की पहचान

पुलिस के मुताबिक, इब्राहिमपटनम नहर में कुछ दिन पहले एक अज्ञात शव के टुकड़े मिले थे। पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद मृतका के परिजन सामने आए। उन्होंने हाथ पर बने टैटू से शव की पहचान कल्याणी के रूप में की। कल्याणी विजयवाड़ा की ही रहने वाली थी।

S Jaishankar Asia Society: एशिया सोसाइटी में जयशंकर का धमाकेदार भाषण, पाकिस्तान को बताया आतंकवाद की फैक्ट्री

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज की और शक की सुई भवानीपुरम के रहने वाले कसाई शफी पर गई।

Andhra Pradesh Murder: पैसों के विवाद में की हत्या

जांच में सामने आया कि शफी और कल्याणी के बीच करीबी संबंध थे। दोनों के बीच पैसों को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी शफी को हिरासत में ले लिया है। उसकी मटन की दुकान को सील कर दिया गया है और नहर से शव के बाकी हिस्सों को बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Andhra Pradesh Murder: इलाके में दहशत, पुलिस जांच जारी

इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे विजयवाड़ा में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *