Noise Homestage Soundbar (नई दिल्ली):- पॉपुलर वियरेबल ब्रांड Noise ने अब होम ऑडियो सेगमेंट में एंट्री मार ली है। कंपनी ने भारत में अपनी पहली साउंडबार लाइनअप *Noise Homestage सीरीज* लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में 4 मॉडल हैं – Homestage 2.1, Homestage 3.2, Homestage 5.1 और टॉप-एंड Homestage 5.2.4।
Noise Homestage Soundbar: कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने सभी रेंज के यूजर्स को टारगेट किया है। कीमत ₹4,999 से शुरू होती है।
– Homestage 2.1 (90W): ₹4,999
– Homestage 3.2 (200W): ₹8,999
– Homestage 5.1 (500W Dolby Atmos): ₹14,999
– Homestage 5.2.4 (700W Dolby Atmos): ₹24,999
ये सभी मॉडल्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट gonoise.com पर उपलब्ध हैं।
Noise Homestage Soundbar: फ्लैगशिप मॉडल Homestage 5.2.4 के फीचर्स
इस लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल Homestage 5.2.4 है। ये 6-ड्राइवर सिस्टम है जो 5.2.4 चैनल कॉन्फ़िगरेशन पर काम करता है। मतलब 5 फ्रंट चैनल, 2 डेडिकेटेड सबवूफर और 4 अप-फायरिंग हाइट चैनल जो छत से साउंड को रिफ्लेक्ट करके 3D अनुभव देते हैं, जो Dolby Atmos का असली मजा है।
इसमें 700W का पावरफुल आउटपुट मिलता है, साथ में दो 6.5-इंच के वायर्ड सबवूफर्स हैं जो कमरे में हर जगह एक जैसा बेस देते हैं। दो रियर सैटेलाइट स्पीकर्स वायरलेस हैं, तो पूरे कमरे में तार बिछाने का झंझट नहीं।
Apple Pay India Launch: 12 साल बाद भारत में Apple Pay की एंट्री, अब iPhone ही बनेगा आपका वॉलेट
कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI eARC/ARC है जो एक ही केबल से फुल क्वालिटी Dolby Atmos ऑडियो भेज सकता है। इसके अलावा Optical, USB, AUX और Bluetooth 5.3 भी है। यूजर्स को बेस और ट्रेबल के लिए 12-लेवल का कंट्रोल भी मिलता है। डिजाइन मैट मेटैलिक फिनिश में है और टच कंट्रोल पैनल दिया गया है। ये Black और Silver दो रंगों में आएगा।
कंपनी के को-फाउंडर Amit Khatri ने कहा, “OTT ने हर घर को पर्सनल थिएटर बना दिया है, हमने देखा कि स्क्रीन के हिसाब से ऑडियो में गैप है। Homestage उसी को भरने के लिए है।”
Noise Homestage Soundbar: बाकी मॉडल्स किसके लिए हैं?
Homestage 2.1 (90W) एंट्री-लेवल यूजर्स और छोटे कमरों के लिए है जो पहली बार TV के स्पीकर से अपग्रेड करना चाहते हैं।Homestage 3.2 (200W)* बड़े लिविंग रूम के लिए है जहां ज्यादा लाउडनेस चाहिए।
Homestage 5.1 (500W Dolby Atmos) उन लोगों के लिए जो बिना ज्यादा खर्च के सराउंड साउंड चाहते हैं, इसमें वायर्ड रियर स्पीकर्स मिलते हैं।