Jio 449 Family Plan (नई दिल्ली):- अगर आप बार-बार हर महीने परिवार के अलग-अलग रिचार्ज से परेशान हैं तो Reliance Jio आपके लिए एक खास सॉल्यूशन लेकर आया है। कंपनी का ₹449 वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान मार्केट में सबसे किफायती फैमिली प्लान माना जा रहा है, जिसमें एक ही बिल पर पूरे परिवार का फोन चलता है।
Jio 449 Family Plan: क्या मिलता है ₹449 में?
ये Jio का JioPlus फैमिली प्लान है। इसमें प्राइमरी यूजर को हर बिल साइकिल में कई बेनिफिट्स मिलते हैं – 3526
– 75GB हाई-स्पीड डेटा* (4G), खत्म होने के बाद ₹10/GB
– अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग – किसी भी नेटवर्क पर, होम और नेशनल रोमिंग में फ्री
– 100 SMS रोजाना
– अनलिमिटेड True 5G – अगर आपके पास 5G फोन और Jio True 5G कवरेज है तो सभी SIMs पर अनलिमिटेड 5G डेटा एलिजिबल है
– 3 अतिरिक्त SIM जोड़ने की सुविधा, 1 प्राइमरी + 3 फैमिली = कुल 4 SIM
हर एड-ऑन SIM के लिए सिर्फ ₹150/महीना एक्स्ट्रा चार्ज लगता है और हर एड-ऑन SIM को 5GB एक्स्ट्रा डेटा हर महीने मिलता है। यानी 3 SIM जोड़ने पर टोटल डेटा 75+15=90GB हो जाता है। सभी मेंबर्स का बिल एक ही जगह आएगा।

Jio 449 Family Plan: OTT और AI वाले धांसू बेनिफिट्स फ्री
Jio ने इस प्लान को सिर्फ कॉलिंग-डेटा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसमें एंटरटेनमेंट और AI का तड़का भी लगाया है।
– JioHotstar Mobile + Hollywood* का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री
– JioTV, JioCinema का एक्सेस
– 50GB JioAICloud स्टोरेज फ्री, जहां फोटो-वीडियो सेफ रख सकते हैं
– ₹35,100 कीमत वाला Google AI Pro (Gemini Pro) का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन। ये ऑफर पैरेंट SIM पर मिलता है और इसके लिए आपकी उम्र 18+ होनी चाहिए। 3526
Kareena Kapoor Mira Rajput: शाहिद के जिक्र पर क्या बोलीं Kareena और Mira? वायरल हुई फोटो
ध्यान रहे, Google AI Pro लगातार पाने के लिए आपको हर महीने ₹349 या उससे ज्यादा वाले प्लान पर एक्टिव रहना होगा। इसे आप MyJio App (Android और iOS) से क्लेम कर सकते हैं।
Jio 449 Family Plan: किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
अगर आपके घर में 3-4 लोग Jio यूज करते हैं और हर महीने ₹200-₹300 का अलग-अलग रिचार्ज करते हैं, तो ये प्लान सीधे तौर पर पैसा बचाता है। एक तो सिंगल बिल से मैनेजमेंट आसान, दूसरा फैमिली मेंबर्स को अलग से महंगा रिचार्ज नहीं करना। प्लस, Jio देश की इकलौती कंपनी है जिसने पूरे भारत में 5G SA (Standalone) नेटवर्क लॉन्च किया है, तो 5G एक्सपीरियंस भी बेस्ट मिलता है।
Jio 449 Family Plan: कैसे लें ये प्लान?
नए यूजर्स को ₹99 प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। आप नजदीकी Jio Store पर जाकर या MyJio App से प्रीपेड से पोस्टपेड में कन्वर्ट करके इस प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं। फाइनल बिल पर 18% GST अलग से लगेगा।