WhatsApp Business Pricing (नई दिल्ली):- क्या 1 अक्टूबर से WhatsApp पर मैसेज भेजने के पैसे देने होंगे? सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन इसमें आधा सच है। Meta 1 अक्टूबर 2026 से WhatsApp की कीमतों में बड़ा बदलाव कर रहा है, लेकिन इसका असर आम यूजर्स पर नहीं, बल्कि बिजनेस अकाउंट पर पड़ेगा।
WhatsApp Business Pricing: क्या बदल रहा है 1 अक्टूबर से?
अभी तक WhatsApp Business Platform इस्तेमाल करने वाले बिजनेस अगर किसी कस्टमर के मैसेज का 24 घंटे के अंदर जवाब देते थे, तो वो फ्री होता था। ऑर्डर कन्फर्मेशन, डिलीवरी अपडेट जैसे Utility मैसेज भी इस विंडो में फ्री थे।

1 अक्टूबर से ये फ्री वाला सिस्टम खत्म हो रहा है।
– अब 24 घंटे की विंडो के अंदर भी अगर बिजनेस ऑर्डर कन्फर्मेशन या डिलीवरी अपडेट जैसा यूटिलिटी मैसेज भेजेगा, तो उसे पैसा देना होगा।
– 24 घंटे के बाद भेजे जाने वाले यूटिलिटी मैसेज पर पहले से ही चार्ज लगता था, वो जारी रहेगा।
– कस्टमर के सवालों के जवाब (Service Message) हर बिजनेस नंबर पर महीने के पहले 1000 मैसेज तक फ्री रहेंगे, उसके बाद चार्ज लगेगा।
Jio 449 Family Plan: एक बिल से चलेगा पूरे परिवार का फोन, Jio का सबसे सस्ता फैमिली प्लान
साफ शब्दों में कहें तो जो बिजनेसेज अब तक कस्टमर से चैट करने के लिए WhatsApp को फ्री टूल की तरह यूज कर रहे थे, उन्हें अब जेब ढीली करनी पड़ेगी।
WhatsApp Business Pricing: कितना लगेगा चार्ज?
Meta ने भारत के लिए रेट तय कर दिए हैं।
– Utility Message (ऑर्डर अपडेट):- ₹0.115 प्रति मैसेज (GST से पहले)। 18% GST जोड़ने पर लगभग ₹0.136 प्रति मैसेज।
– Authentication (OTP):- ₹0.115 प्रति मैसेज
– Marketing Message (ऑफर, सेल):- ₹0.8631 प्रति मैसेज
उदाहरण से समझें – अगर कोई बिजनेस 1000 ऑर्डर अपडेट भेजता है तो उसे ₹115 + GST = करीब ₹135.70 देना होगा।
अगर कोई बिजनेस महीने में 1500 सर्विस रिप्लाई भेजता है, तो पहले 1000 फ्री होंगे और बाकी 500 के लिए ₹57.50 + GST = ₹67.85 लगेगा।
WhatsApp Business Pricing: आम यूजर्स पर क्या असर
यहां सबसे जरूरी बात। आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ये बदलाव केवल WhatsApp Business Platform (API) के लिए है, जो बड़ी कंपनियां, ब्रांड्स और ऑनलाइन स्टोर यूज करते हैं।
– अगर आप नॉर्मल WhatsApp या WhatsApp Business App यूज करते हैं, तो आपके लिए सब कुछ पहले जैसा ही फ्री रहेगा।
– कस्टमर के तौर पर आप बिजनेस को फ्री में मैसेज भेज सकते हैं और उनके रिप्लाई पा सकते हैं, आपको एक रुपया नहीं देना।
WhatsApp Business Pricing: क्या-क्या फ्री रहेगा?
Meta ने कुछ फ्री वाली सुविधाएं रखी हैं।
– हर बिजनेस नंबर पर हर महीने 1000 सर्विस मैसेज फ्री
– कस्टमर से बिजनेस को आने वाले सभी मैसेज फ्री
– अगर आप Click-to-WhatsApp Ad या Facebook Page के बटन पर क्लिक करके बिजनेस को मैसेज करते हैं, तो उसके बाद 72 घंटे तक बिजनेस आपको बिना चार्ज के मैसेज भेज सकता है।
कुल मिलाकर, ये बदलाव Meta का बिजनेस से कमाई बढ़ाने का प्लान है। छोटे दुकानदार जो सिर्फ WhatsApp Business App चलाते हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन बड़ी कंपनियों को अब हर ऑर्डर अपडेट के लिए Meta को पैसा देना होगा।