Indian Army TGC-145 Recruitment 2026: इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, TGC-145 के लिए फॉर्म भरना शुरू

Indian Army TGC-145 Recruitment 2026 (नई दिल्ली):- भारतीय सेना में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए ऑफिसर बनने का शानदार मौका है। Indian Army ने 145th Technical Graduate Course (TGC-145) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर 2026 दोपहर 3 बजे से शुरू हो गए हैं और लास्ट डेट 29 अक्टूबर 2026 दोपहर 3 बजे तक है।

Indian Army TGC-145 Recruitment 2026: Vacancy Details – कुल 30 पद

TGC-145 जुलाई 2027 में Indian Military Academy (IMA), देहरादून में शुरू होगा। कुल 30 पद टेंटेटिव हैं, जो 6 स्ट्रीम में बंटे हैं –

– Civil Engineering – 08 पद

– Computer Science – 06 पद

– Electrical – 02 पद

– Electronics – 06 पद

– Mechanical – 06 पद

– Miscellaneous (Bio-Tech, Chemical, Metallurgical, etc.) – 02 पद

SAIL Recruitment 2026: SAIL में यंग प्रोफेशनल बनने का मौका, 15 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

Indian Army TGC-145 Recruitment 2026: Eligibility – पात्रता क्या है?

– सिर्फ अविवाहित पुरुष (Unmarried Male) ही अप्लाई कर सकते हैं।

– Age Limit – 01 जुलाई 2027 को 20 से 27 साल। यानी जन्म 01 जुलाई 2000 से 30 जून 2007 के बीच होना चाहिए।

– Educational Qualification – BE / BTech या M.Sc Computer Science संबंधित स्ट्रीम में। Final Year के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 01 जुलाई 2027 तक डिग्री प्रूफ देना होगा।

Indian Army TGC-145 Recruitment 2026

Indian Army TGC-145 Recruitment 2026: Selection Process और Salary

इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं है। सबसे पहले Engineering के मार्क्स के आधार पर Shortlisting होगी। उसके बाद 5 दिन का SSB Interview प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरु या जालंधर में होगा, फिर Medical और Merit List।

सेलेक्शन के बाद 12 महीने की ट्रेनिंग IMA में होगी। फिर Lieutenant के तौर पर Permanent Commission मिलेगा। सैलरी Level-10 (56,100 – 1,77,500) + MSP और अन्य अलाउंस। Application Fee Nil है।

Indian Army TGC-145 Recruitment 2026: Apply कैसे करें?

1. ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

2. Officer Entry Apply/Login पर रजिस्ट्रेशन करें।

3. TGC-145 पर क्लिक कर फॉर्म भरें।

4. सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर Submit करें और 2 प्रिंटआउट SSB के लिए रख लें।

ध्यान रखें – फॉर्म 29 अक्टूबर को 3 PM पर बंद होगा, आधी रात को नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *