SAIL Recruitment 2026: SAIL में यंग प्रोफेशनल बनने का मौका, 15 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

SAIL Recruitment 2026 (नई दिल्ली):- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Steel Authority of India Limited (SAIL) ने Young Professional के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 है।

SAIL Recruitment 2026: SAIL Young Professional Vacancy 2026 – कितने पद?

इस बार SAIL Central Marketing Organisation (CMO) और Environment Management Division (EMD) के लिए भर्ती कर रहा है। कुल 11 पद हैं।

– Marketing – 4 पद

– C&IT – 3 पद

– Finance – 2 पद

– Statutory Compliance – 1 पद

– Environment Management – 1 पद

Advertisement No. CMO/YP/2026-01 है। जॉब लोकेशन कोलकाता रहेगी।

Asha Bhosle Banned Song: 6 मिनट तक सांसे रोककर गाया था Asha ने, फिर भी सरकार ने कर दिया बैन

SAIL Recruitment 2026: Qualification और Age Limit

– ME / MTech / MBA डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।

– Distance learning मान्य नहीं है।

– Post Qualification Experience जरूरी है – YP-1 के लिए 3 साल, YP-2 के लिए 6 साल, YP-3 के लिए 10 साल।

Age Limit 15.10.2026 के आधार पर गिनी जाएगी।

– YP-1 – अधिकतम 35 साल

– YP-2 – अधिकतम 38 साल

– YP-3 – अधिकतम 42 साल

SAIL Recruitment 2026: Salary और Application Fee

SAIL में सैलरी काफी अच्छी है –

– YP-1 – 70,000 रुपये महीना

– YP-2 – 1,00,000 रुपये महीना

– YP-3 – 1,40,000 रुपये महीना

हर साल 4%, 7% या 10% का परफॉर्मेंस इंक्रीमेंट भी मिलेगा। इसके अलावा मेडिकल, मोबाइल, ब्रॉडबैंड रिइंबर्समेंट मिलेगा। कॉन्ट्रैक्ट शुरू में 3 साल का होगा, जिसे 2 साल और बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन फीस सभी के लिए 500 रुपये है, ऑनलाइन देनी होगी।

SAIL Recruitment 2026: Registration Process – आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाएं, Careers सेक्शन खोलें।

2. SAIL Careers या sailcareers.com पर Fresh Candidate Registration करें।

3. User ID और Password से Login करें।

4. फॉर्म में सारी डिटेल, फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

5. 500 रुपये फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट रख लें।

SAIL Recruitment 2026: Selection Process

शॉर्टलिस्टिंग के बाद अगर आवेदन ज्यादा हुए तो Computer Based Test (CBT) होगा, फिर Personal Interview। फाइनल मेरिट CBT के 80% और इंटरव्यू के 20% वेटेज से बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *