Pragyan Ojha Chief Selector: (नई दिल्ली):- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सेलेक्शन कमेटी में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को टीम इंडिया का अंतरिम चीफ सेलेक्टर बनाया गया है। उन्होंने अजित अगरकर की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा है।
Pragyan Ojha Chief Selector: Ajit Agarkar की आखिरी असाइनमेंट
BCCI सूत्रों और PTI रिपोर्ट के मुताबिक अजित अगरकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज तक ही चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 29 सितंबर को हेड कोच गौतम गंभीर ने 4 सेलेक्टर्स के साथ लंबी बैठक की, लेकिन अगरकर उसमें मौजूद नहीं थे। मीटिंग में शिव सुंदर दास, अजय रात्रा, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा शामिल थे, जिससे साफ हो गया कि कमान अब ओझा के हाथ में है।
Pragyan Ojha Chief Selector: क्यों Pragyan Ojha को मिली कमान?
40 वर्षीय प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले हैं और वह मौजूदा 4 सदस्यीय कमेटी में सबसे सीनियर हैं टेस्ट अनुभव के हिसाब से। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा है कि बोर्ड 4 अक्टूबर की डेडलाइन से पहले फैसला लेगा। बोर्ड के नियमों के मुताबिक परमानेंट चीफ सेलेक्टर की नियुक्ति या तो सीधे पदाधिकारियों द्वारा की जा सकती है या फिर विज्ञापन और 3 सदस्यीय CAC इंटरव्यू के जरिए। सूत्रों का कहना है कि ओझा परमानेंट चीफ बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।
Pragyan Ojha Chief Selector: अब सबसे बड़ी चुनौती – न्यूजीलैंड दौरा
ओझा के सामने अब तुरंत बड़ी चुनौती है। भारत को 22 अक्टूबर से 27 नवंबर तक न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इसमें 5 T20I, 5 ODI और 2 टेस्ट हैं, साथ ही 3 इंडिया-A टेस्ट भी हैं। शेड्यूल काफी टाइट है – आखिरी ODI 15 नवंबर को ताउरंगा में है और पहला टेस्ट 19 नवंबर को वेलिंगटन में शुरू होगा। ऐसे में सेलेक्टर्स को कुछ टेस्ट खिलाड़ियों को जल्दी रिलीज करना पड़ सकता है।
इससे पहले पार्थिव पटेल का नाम भी चीफ सेलेक्टर की रेस में चल रहा था, लेकिन अब ओझा को अंतरिम चार्ज देकर BCCI ने संकेत दे दिया है कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं।