Amitabh Bachchan KBC Injury (मुंबई):- कौन बनेगा करोड़पति 18 के सेट पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ हादसा हो गया। शूटिंग के दौरान पैर फिसलने से उनके घुटने में गंभीर चोट आई। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस परेशान हो गए, जिसके बाद बिग बी ने खुद हेल्थ अपडेट दिया।
Amitabh Bachchan KBC Injury: क्या हुआ सेट पर?
बीते दिन KBC 18 की शूटिंग चल रही थी। हमेशा की तरह बिग बी सेंटर में खड़े होकर मोनोलॉग बोलने वाले थे, तभी फर्श पर पैर फिसल गया और घुटने के बल गिर गए। घुटने पर कई जगह छिल गया।
अगले दिन जब शूट पर आए तो उन्होंने बैठकर ही ओपनिंग की। उन्होंने कहा – “आम तौर पर मैं सेंटर में खड़े होकर अपने शो का मोनोलॉग बोलता हूं, लेकिन आज मुझे घुटने में चोट लग गई है। बीते दिन शूट के दौरान मैं गिर गया था और मेरे घुटने पर कई चोटें आईं। खड़े होने में थोड़ी दिक्कत हो रही है।
शूट खत्म होने के बाद जब वे स्टूडियो से बाहर आ रहे थे, तो थोड़ा लड़खड़ा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Amitabh Bachchan KBC Injury: फैंस को दी हेल्थ अपडेट
फैंस की चिंता देख बिग बी ने कहा – “यह कुछ बहुत ज्यादा सीरियस इंजरी नहीं है। शुरुआत में थोड़ा असहज लग रहा था इसलिए बैठकर ओपनिंग की, लेकिन कंटेस्टेंट से बात करते हुए मैं खड़े होकर ही रहूंगा।”
83 साल की उम्र में भी उनका डेडिकेशन देख क्रू मेंबर्स ने तालियां बजाईं। डॉक्टर ने रेस्ट और आइस पैक की सलाह दी है, शूटिंग शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं।
Amitabh Bachchan KBC Injury: हॉटसीट पर कौन?
उसी एपिसोड में कंटेस्टेंट शौर्या दास ने खेल जारी रखा और 50 लाख के सवाल तक पहुंच गईं। 50 लाख का सवाल था –
1930 के दशक में, लखनऊ विश्वविद्यालय में पुस्तकालय का निर्माण उस वास्तुकार को सौंपा गया था जिसने किस राष्ट्रीय राजधानी का भी डिजाइन तैयार किया था?
ऑप्शन – A) वेलिंगटन B) कैनबरा C) टोरंटो D) ब्रासीलिया
इसका सही जवाब और शौर्या जीतीं या नहीं, ये आज रात 9 बजे Sony TV पर पता चलेगा।