Om Parvat Om Shape: ओम पर्वत पर फिर दिखी बर्फ से बनी ‘ॐ’ की दिव्य आकृति, आदि कैलास यात्रियों में खुशी की लहर

Om Parvat Om Shape (पिथौरागढ़):- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित पवित्र ओम पर्वत पर एक बार फिर बर्फ से बनी प्राकृतिक ‘ॐ’ की आकृति स्पष्ट रूप से उभर आई है। हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद पर्वत पर यह पवित्र आकृति फिर से दिखने लगी है, जिससे आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा पर गए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

Om Parvat Om Shape: पिछले साल गायब हो गई थी आकृति, छाया था मायूसी

आपको याद होगा, पिछले साल अगस्त 2024 में ओम पर्वत से ‘ॐ’ की आकृति पूरी तरह गायब हो गई थी। यह 19,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी खासियत है कि इस पर बर्फ से प्राकृतिक रूप से ॐ बनता है। लेकिन कम बर्फबारी, ग्लोबल वार्मिंग और मानवीय हस्तक्षेप के कारण पिछले साल यह पर्वत पहली बार पूरी तरह काला और बर्फ रहित दिखा था, जिससे श्रद्धालु काफी निराश हुए थे।विशेषज्ञों का कहना था कि साल भर 95-99% तक बर्फ रहने वाले इस पर्वत पर 100% बर्फ पिघल गई थी।

Allahabad High Court Deoria Police: UP पुलिस को हाईकोर्ट की लताड़: अवैध हिरासत पर कहा- माफी हमसे नहीं जनता से मांगो

Om Parvat Om Shape: ताजा बर्फबारी के बाद लौटा दिव्य स्वरूप

इस बार सितंबर की शुरुआत में व्यास घाटी में हुई भारी बर्फबारी के बाद ओम पर्वत ने फिर से अपनी सफेद चादर ओढ़ ली है और उसके बीचोंबीच ॐ की आकृति एकदम साफ दिखाई दे रही है। नाभि डांग से इसके दर्शन होते हैं। जो यात्री इस समय आदि कैलास यात्रा पर हैं, वे इसे देखकर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओम पर्वत पर ॐ का दिखना शुभ संकेत है। यह ब्रह्मांड की मूल ध्वनि का प्रतीक है और इसके दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Om Parvat Om Shape: 52 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

इस साल आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा 1 मई से शुरू हुई थी। दो महीने में ही 52,441 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। हालांकि मानसून और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 3 जुलाई से यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) जारी करना फिलहाल रोक दिया गया है। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु मौसम साफ होने तक यात्रा की प्लानिंग न करें। जब तक यात्रा दोबारा शुरू होगी, तब तक ओम पर्वत पर यह ॐ की आकृति और भी ज्यादा स्पष्ट और सुंदर दिखने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *