Apple Foldable iPhone:- Apple ने आखिरकार फोल्डेबल फोन की दुनिया में एंट्री कर ली है। कंपनी ने 9 सितंबर 2026 को अपने इवेंट में अपना पहला फोल्ड हैंडसेट iPhone Duo लॉन्च किया है। यह Apple के नए CEO John Ternus का पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च था, जिसे 2017 में iPhone X के बाद सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
Apple Foldable iPhone: डिजाइन और डिस्प्ले
iPhone Duo का डिजाइन सबसे अलग है। कंपनी ने इसे पासपोर्ट स्टाइल में बनाया है, जिसमें गोल किनारे दिए गए हैं। यह सिंगल हाथ में पकड़ने के लिए कंफर्टेबल है। फोल्ड होने पर बाहर 5.4-इंच की कवर स्क्रीन मिलती है, और अनफोल्ड करने पर अंदर 7.6-इंच (19cm) की वाइड स्क्रीन मिलती है, जिसे हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल दोनों तरह देखा जा सकता है।

Apple का दावा है कि खुलने पर यह कंपनी का अब तक का सबसे पतला iPhone है। इसमें कस्टम हिंज, टाइटेनियम बॉडी और दोनों डिस्प्ले में एक जैसा aspect ratio दिया गया है। Ternus ने कहा कि मौजूदा फोल्डेबल फोन स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने में अजीब लगते हैं, लेकिन Duo iPad जैसा एक्सपीरियंस जेब में देगा।
Apple Foldable iPhone: फीचर्स और AI
इस बार Apple ने प्राइवेसी और Apple Intelligence पर जोर दिया है। कंपनी ने बताया कि नया Siri असिस्टेंट लॉन्च के समय 3 लाख ऐप्स के साथ काम करेगा और ज्यादातर प्रोसेसिंग ऑन-डिवाइस होगी।
Apple Foldable iPhone: कीमत और उपलब्धता
अमेरिका में iPhone Duo की शुरुआती कीमत $1,999 (लगभग ₹1.75 लाख) रखी गई है, लेकिन भारत में इम्पोर्ट ड्यूटी के बाद इसकी कीमत करीब ₹3 लाख तक जाएगी। सिंगापुर में यह S$3,099 से शुरू हो रहा है। भारत में इसके प्री-ऑर्डर अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है।लॉन्च के बाद Samsung US और Duolingo ने X पर Apple का मजाक भी उड़ाया। Samsung ने लिखा कि उन्होंने भी हमें कॉपी किया।
अब देखना है कि क्या ₹3 लाख में Apple का यह फोल्डेबल प्रयोग भारतीय यूजर्स को पसंद आता है या नहीं।