India vs Pakistan (नई दिल्ली):- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने टीम इंडिया को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में असली ‘बेंचमार्क‘ बताया है।
हेसन ने कहा कि भारतीय टीम मौजूदा समय में जिस स्तर पर खेल रही है, वहां तक पहुंचना पाकिस्तान समेत किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने यह बयान जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए रवाना होने से पहले दिया।
Viramani Granite: नाबालिग शोषण केस में बिजनेसमैन वीरमणि का करीबी अरेस्ट, 23 साल तक छिपाए रखा राज
India vs Pakistan फाइनल में हो सकता है महामुकाबला
एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार भारत और पाकिस्तान का सामना तभी हो सकता है जब दोनों टीमें फाइनल में पहुंचें। हेसन ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो उनकी टीम भारत को चुनौती देने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 6 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं। इसमें 2025 एशिया कप के 3 मैच भी शामिल हैं, जहां भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज, सुपर-4 और फाइनल तीनों में हराया था। फाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।