Postal Week: उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की ओर से 9 से 15 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह की शुरुआत 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के साथ होगी। इस दौरान वित्तीय समावेशन, नागरिक-केंद्रित सेवाओं, डाक एवं पार्सल, फिलेटली, तकनीक और ग्राहक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देशभर में भी डाक विभाग इसी अवधि में राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है।
इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम “One Postal Network, Infinite Possibilities” यानी “एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं” है। यह थीम डाक नेटवर्क की व्यापक पहुंच और नागरिकों, कारोबारियों तथा समुदायों को सेवाओं से जोड़ने में उसकी भूमिका को रेखांकित करती है।
9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस
Postal Week: 9 अक्टूबर को डाकघरों में बैनर, डिजिटल डिस्प्ले और जन-जागरूकता गतिविधियों के जरिए भारतीय डाक की सेवाओं और विश्व डाक दिवस की थीम का प्रचार किया जाएगा। विश्व डाक दिवस हर साल 9 अक्टूबर को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है। UPU की स्थापना 9 अक्टूबर 1874 को हुई थी।
12 अक्टूबर को फिलेटली से जुड़ी गतिविधियां
Postal Week: 12 अक्टूबर को Fun with Philately Day मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों के बीच डाक टिकट संग्रह यानी फिलेटली को लोकप्रिय बनाना है।
इस दौरान स्कूलों में फिलेटली जागरूकता कार्यक्रम, क्विज, पत्र लेखन प्रतियोगिता, संग्रहालय भ्रमण, दीन दयाल स्पर्श योजना से जुड़े जागरूकता सत्र और फिलेटलिस्टों के साथ कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
Postal Week: प्रमुख स्थानों पर फिलेटेलिक प्रदर्शनियां, MyStamp और फिलेटेलिक सामग्री के बिक्री काउंटर भी लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की कला, साहित्य और सार्वजनिक जीवन में योगदान देने वाले अकीर्तित नायकों की स्मृति में Special Cover जारी करने की पहल भी की जा रही है।
13 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन और नागरिक सेवाओं पर जोर
Postal Week: 13 अक्टूबर को Financial Inclusion & Citizen-Centric Services Day मनाया जाएगा। इस दिन डाकघर बचत बैंक (POSB), डाक जीवन बीमा (PLI), आधार सहित विभिन्न नागरिक-केंद्रित सेवाओं के लिए शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Breaking news :- 42 पूर्व जजों का खुला पत्र, संवैधानिक संस्थाओं के बचाव में उठाई आवाज; ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जताई चिंता
उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक 1,408 डाकघर आधार सेवा केंद्रों के माध्यम से 44,98,191 आधार नामांकन/अपडेट किए गए हैं।
Postal Week: इसके अलावा 8 से 10 अक्टूबर तक सभी प्रधान डाकघरों और चयनित मुख्य डाकघरों में 12 घंटे के विशेष आधार काउंटर संचालित किए जा रहे हैं।
पासपोर्ट और रोजगार योजनाओं में भी भूमिका
Postal Week: उत्तर प्रदेश में डाक विभाग विदेश मंत्रालय के सहयोग से 52 POPSK के माध्यम से पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर तक 3,20,528 नागरिकों को पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने का काम किया गया है।
वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत सितंबर 2026 तक 16,560 इकाइयों का सत्यापन किया गया है।
सुकन्या समृद्धि योजना में बड़ी हिस्सेदारी
Postal Week: वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में डाक विभाग की भूमिका सुकन्या समृद्धि योजना में भी अहम है। सितंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल में 45,47,737 सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में सुकन्या समृद्धि खातों के अधिग्रहण में डाक विभाग की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है।
14 अक्टूबर को Mails & Parcels Day
Postal Week: 14 अक्टूबर को Mails & Parcels Day मनाया जाएगा। इस अवसर पर Business और Customer Meets, ODOP/MSME की सफलता की कहानियों का प्रदर्शन और पार्सल संचालन को प्रभावी बनाने के लिए L1 Parcel Hub तथा NSH स्तर पर Sorting Contest आयोजित किए जाएंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को संबंधित स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः ₹4,000, ₹3,000 और ₹2,000 दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल शैक्षणिक और संस्थागत ग्राहकों के पार्सलों की बुकिंग एवं डिलीवरी भी करता है, जिससे समयबद्ध और विश्वसनीय पार्सल सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
15 अक्टूबर को Technology & Innovation Day
Postal Week: राष्ट्रीय डाक सप्ताह का समापन 15 अक्टूबर को Technology & Innovation Day के साथ होगा। इस दिन Technology Quiz, तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम और थीम आधारित Postathon Walk/Run आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर भी डाक विभाग ने Technology & Innovation Day को आधुनिक तकनीक के जरिए डाक संचालन और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के प्रयासों को प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में निर्धारित किया है।
Postal Week: राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 के जरिए उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल ने सुगम, कुशल, पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और ग्राहक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।