दिल्ली की सड़कों पर दिखे जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के पोस्टर

नई दिल्ली :- भारत और जापान के बीच होने वाले 16वें भारत जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi के स्वागत में बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं। उनकी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी।

 

इस शिखर सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला महत्वपूर्ण खनिज आर्थिक सुरक्षा रक्षा सहयोग और मुक्त इंडो पैसिफिक क्षेत्र जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच निवेश और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर रहेगा।

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है और इसे भारत जापान संबंधों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *