सोनभद्र:- सोनभद्र के निवासी और बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षक संजय सिंह ने 23 वीं अन्तरराष्ट्रीय एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 किलोमीटर की रेस में नौवा स्थान प्राप्त किया है। यह चैम्पियनशिप 05-11-2025 से 09-11-2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, भारतीय खेल प्राधिकरण में आयोजित हुई थी।
संजय सिंह ने इस प्रतियोगिता में 21 देशों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा की, जिनमें मंगोलिया, ईरान, बांग्लादेश, जापान, मालदीव, इथियोपिया, श्री लंका, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, फिलिपीन्स, चीन ताइपाई, हांगकांग, जार्डन, सऊदी अरबिया, कुवैत, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, नेपाल और भारत शामिल थे। संजय सिंह की इस उपलब्धि पर मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन सोनभद्र और कबड्डी संघ सोनभद्र ने बधाई दी है। संजय सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने प्रशिक्षक और परिवार के सदस्यों को दिया है।
संजय सिंह की इस उपलब्धि से सोनभद्र जिले का नाम रोशन हुआ है और उन्हें विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा, जो कि दक्षिण कोरिया के सियोल में वर्ष 2026 में आयोजित होगी। संजय सिंह को मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ने एक विशेष प्रकार की आई. डी. जारी की है, जो उन्हें विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने में मदद करेगी।