परमहंस आश्रम परौनिया में तीन दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन सम्पन्न

आश्रम स्थापना दिवस को हर्षोल्लास से मनाया

परौनिया, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश):- परमहंस आश्रम परौनिया में दिनांक 25 जून 2026 से 27 जून 2026 तक तीन दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

आयोजन के प्रथम दिवस 25 जून को श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस 26 जून को यथार्थ गीता के अखंड पाठ का आयोजन हुआ। तृतीय एवं अंतिम दिवस 27 जून को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

इस अवसर आश्रम के संत स्वामी श्री रामरक्षानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान प्रेरणादायी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया इसमें उन्होंने मूल रूप से बताया कि यथार्थ गीता मानव मात्र का धर्मशास्त्र है जो जन जन के पास होना चाहिए, उन्होंने मानव जीवन में धर्म, सेवा सत्संग एवं सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसी कार्यक्रम के दौरान नियामत खेड़ी से पधारे संत श्रवा नन्द जी महाराज ने भी भक्तों को उपदेशित किया। इसमें उन्होंने बताया कि दुर्लभ मानव जीवन में परमात्मा की भक्ति ही जीवन का सार है। भक्तों ने बड़ा मन लगाकर सत्संग सुना भोजन प्रसाद ग्रहण किया, दर्शन प्राप्त कर जीवन को धन्य बनाया।

बहुत भारी संख्या में भक्तों ने आयोजन समापन भक्तिमय वातावरण एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ सम्पन्न ,इसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं ने सेवा कर अपने को धन्य माना।

सत्संग के पश्चात पर्याप्त मात्रा में निःशुल्क यथार्थ गीता धर्मशास्त्र का सभी भक्तों को वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *