Jaunpur News (जौनपुर):- जनपद जौनपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही को लेकर सीएमओ सख्त हो गए हैं। थाना चंदवक के डोभी विकासखंड स्थित बिरीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने आज अचानक औचक निरीक्षण किया, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया।
Jaunpur News: OPD से लेकर दवा काउंटर तक में मिली खामियां
सीएमओ के निरीक्षण के दौरान ओपीडी, ब्लड जांच कक्ष और दवा वितरण कक्ष में कई खामियां पाई गईं। मरीजों से बात करने पर पता चला कि उन्हें समय पर दवाएं नहीं मिल रही हैं और जांच में भी देरी हो रही है। इस पर सीएमओ ने मौजूद कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए।
Azamgarh News: आधार कार्ड बना मौत की वजह? आजमगढ़ गोलीकांड की असली वजह क्या?
Jaunpur News: नदारद मिले डॉक्टर, कार्रवाई के निर्देश
जब ड्यूटी रजिस्टर की जांच की गई तो चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ड्यूटी से नदारद मिले। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ गंगाराम गौतम ने स्पष्ट कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी डॉक्टर या कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस औचक निरीक्षण के बाद से अन्य सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टरों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।