Bank strike September 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने सैलरी और पेंशन की तारीख में बड़ा बदलाव किया है।
दरअसल, बैंक यूनियनों ने 5 दिन के कार्य सप्ताह (5-day work week) की मांग को लेकर सितंबर के आखिरी हफ्ते में देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। 26 से 28 सितंबर तक बैंक बंद रहने की संभावना है, जिसके बाद 29-30 तारीख को महीने का आखिरी वर्किंग डे है और 1 अक्टूबर से त्योहारों के कारण फिर से बैंकों में छुट्टियां हैं।
इसी को देखते हुए वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन 25 सितंबर को ही जारी कर दी जाए, ताकि हड़ताल के कारण किसी को परेशानी न हो।
Bank strike September 2026: रविवार को भी खुलेंगे बैंक
सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। सैलरी-पेंशन क्रेडिट करने के लिए सभी सरकारी बैंक रविवार, 28 सितंबर को भी खुले रहेंगे। आमतौर पर रविवार को बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस बार स्पेशल क्लीयरेंस के लिए बैंकों को खोलने का निर्देश दिया गया है।
Bank strike September 2026:- वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सैलरी समय पर मिलना कर्मचारियों का हक है और बैंक हड़ताल के कारण इसमें देरी नहीं होनी चाहिए।
Bank strike September 2026:- गौरतलब है कि देशभर के करीब 7 लाख बैंक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते हैं तो 25 सितंबर से पहले निपटा लें, नहीं तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।