T20 Mumbai League: मुंबई क्रिकेट में पैसों की बरसात, T20 लीग की नई टीम 106.88 करोड़ में बिकी

 

T20 Mumbai League (मुंबई):- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अपनी पॉपुलर T20 मुंबई लीग को और बड़ा कर दिया है। एसोसिएशन ने लीग में 9वीं फ्रेंचाइजी को शामिल किया है, जिसे रिकॉर्ड 106.88 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

Amazfit T-Rex Dual Solar: अमेरिकी मार्केट में लॉन्च, भारत में जल्द एंट्री, जानें Amazfit की सोलर वॉच में क्या है खास

T20 Mumbai League : MCA के इस फैसले से लीग का दायरा बढ़ेगा और ज्यादा लोकल खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, नई फ्रेंचाइजी के लिए कई बड़े बिजनेस ग्रुप्स ने बोली लगाई थी, लेकिन आखिर में सबसे बड़ी बोली लगाने वाले ग्रुप ने टीम हासिल कर ली।

T20 मुंबई लीग पहले से ही यंग टैलेंट के लिए IPL का गेटवे मानी जाती है। सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे जैसे कई स्टार इसी लीग से निकले हैं। 9वीं टीम के आने से अब मुकाबले और ज्यादा रोमांचक होंगे। MCA जल्द ही नई टीम के नाम और ओनर की ऑफिशियल घोषणा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *