- Amazing T-Rex Dual Solar: ( नई दिल्ली):- Amazing ने आउटडोर लवर्स के लिए अपनी सबसे दमदार स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी ने नई *Amazing T-Rex Dual Solar* को पेश किया है। इस वॉच की सबसे बड़ी खासियत है इसकी डुअल-साइडेड सोलर चार्जिंग टेक्नोलॉजी। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ सोलर पैनल लगे हैं, जो धूप से ही इसे चार्ज करते रहते हैं।

Amazing T-Rex Dual Solar: Amazing T-Rex Dual Solar के फीचर्स
यह वॉच खास तौर पर लंबी ट्रिप, ट्रेकिंग और एडवेंचर के लिए बनाई गई है।
डिस्प्ले: 1.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले जो 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है। तेज धूप में भी साफ दिखाई देगा।बैटरी: नॉर्मल यूज में 25 दिन और बैटरी सेवर मोड में 51 दिन तक चलने का दावा। सोलर चार्जिंग से बैटरी लाइफ और बढ़ जाएगी।
रग्ड डिजाइन: मिलिट्री-ग्रेड बॉडी, 10 ATM वाटर रेजिस्टेंस और 50 मीटर तक डाइविंग सपोर्ट।
हेल्थ और स्पोर्ट्स: 180 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स, एडवांस GPS नेविगेशन, हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप ट्रैकिंग।
Amazing T-Rex Dual Solar: कीमत और उपलब्धता
Amazing T-Rex Dual Solar की कीमत अमेरिका में $649.99 यानी लगभग 62,300 रुपये रखी गई है। यह अभी Amazing की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon US पर उपलब्ध है। कंपनी ने भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह भारत में भी आएगी।