Ranbir Kapoor: 4000 करोड़ की रामायण पर बवाल, हनुमान अंश प्रोड्यूसर ने रणबीर कपूर को लेकर दिया तीखा रिएक्शन

Ranbir Kapoor (नई दिल्ली):- एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म रामायण (Ramayana) लगातार चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। अब इस कास्टिंग को लेकर हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने अपना रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

Ranbir Kapoor: सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अनुप्रिया नागर ने कहा कि भगवान राम जैसे किरदार के लिए सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं होता। उन्होंने कहा, “जैसा कि प्रेमानंद महाराज ने कहा है, एक एक्टर का चरित्र और खान-पान सही होना चाहिए। वे किससे मिलते हैं, कहां देखे जाते हैं, कहां जाते हैं- ये सब भी मायने रखता है। भले ही आप सफलता के उस मुकाम पर पहुंच गए हों, फिर भी आपको विनम्र रहना होगा।”

Pregnancy Infection: गर्भावस्था के दुर्लभ संक्रमण से ऑटिज्म का जोखिम तीन गुना तक, 37 लाख लोगों पर हुई बड़ी स्टडी में सामने आया संबंध

Ranbir Kapoor: शोभिनव सत्या का दिया उदाहरण

अनुप्रिया ने अपनी फिल्म हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले एक्टर शोभिनव सत्या का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “शोभिनव ने महाराज जी का किरदार निभाया। आज भी लोग उन्हें महाराज जी ही मानते हैं। रामायण के मामले में भी ऐसा ही है। फिल्म की टीम उस एक्टर को राम ही मानती है।

बता दें, रामायण में रणबीर के साथ साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में हैं। फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *