Air India Pilot Alcohol Test Fail: (नई दिल्ली):- एअर इंडिया से जुड़ा एक शर्मनाक मामला सामने आया है। ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के एक पायलट को उड़ान से ठीक पहले अल्कोहल टेस्ट में फेल पाए जाने के बाद एयरलाइन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 सितंबर 2026 की है। ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट के टेक-ऑफ से पहले जब पायलट का नियमित ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, तो वह अल्कोहल टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। नियमों के मुताबिक, फ्लाइट से पहले पायलट का नशे में होना गंभीर अपराध है, क्योंकि इससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है।
एयरलाइन ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए पायलट को तुरंत ड्यूटी से हटाकर सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच DGCA को सौंप दी है।
Hunkkaar Review: ‘सैयारा’ वाली अनीत पद्दा की हुंकार में कितना दम? जानें कैसी है सीरीज
Air India Pilot Alcohol Test Fail: कुछ दिन पहले मारिजुआना टेस्ट में फेल हुआ था दूसरा पायलट
यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे कुछ दिन पहले ही एअर इंडिया का एक और पायलट फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के बाद हुए मारिजुआना टेस्ट में फेल हो गया था। मारिजुआना टेस्ट में शरीर में भांग या गांजे के सक्रिय रसायन THC की जांच की जाती है।
लगातार दो पायलटों के नशे में पाए जाने के बाद एअर इंडिया की सुरक्षा प्रक्रिया और DGCA के नियमों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।