Hunkkaar Review: ‘सैयारा’ वाली अनीत पद्दा की हुंकार में कितना दम? जानें कैसी है सीरीज

Hunkkaar Review:- 25 सितंबर को JioHotstar पर रिलीज हुई है नई कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ‘हुंकार: द रोर’। नित्या मेहरा और करण डी. कपाड़िया के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सैयारा फेम अनीत पद्दा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं।

Hunkkaar Review: कहानी

हुंकार की कहानी 17 साल की मीनू रावत (अनीत पद्दा) के इर्द-गिर्द घूमती है। मीनू मध्य प्रदेश के एक बड़े और प्रभावशाली संत बापजी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाती है। धर्म और आस्था की आड़ में बाबाओं द्वारा किए जाने वाले अपराधों की यह कहानी बॉबी देओल की ‘आश्रम’ की याद दिलाती है, लेकिन इसका ट्रीटमेंट बिल्कुल अलग है।

Sonbhadra News: सोनभद्र के बेलाटाड श्मशान घाट पर अतिक्रमण का खतरा, पंचायत सदस्य ने CM योगी से लगाई गुहार

मीनू की शिकायत के बाद केस की जांच की जिम्मेदारी आती है एसीपी जसलीन सिंह सोनी (फातिमा सना शेख) के पास। कैसे एक नाबालिग लड़की पूरे सिस्टम और बाबा के अंधभक्तों से लड़ती है, यही इस सीरीज का मुख्य प्लॉट है।

Hunkkaar Review: एक्टिंग कैसी है?

सैयारा के बाद अनीत पद्दा ने एक बार फिर साबित किया है कि वह सिर्फ ग्लैमर फेस नहीं हैं। 17 साल की पीड़िता के रोल में उनका दर्द, गुस्सा और हिम्मत साफ नजर आता है। वहीं फातिमा सना शेख एक सख्त पुलिस ऑफिसर के रोल में दमदार लगी हैं। उनका कोर्टरूम में बाबा के वकील से भिड़ना सीरीज का हाई पॉइंट है।

Hunkkaar Review: देखें या नहीं?

अगर आप सोशल थ्रिलर और कोर्ट रूम ड्रामा पसंद करते हैं तो ‘हुंकार’ आपको निराश नहीं करेगी। बाबा और आस्था के नाम पर होने वाले शोषण को सीरीज ने बिना लाग-लपेट के दिखाया है। क्लाइमेक्स थोड़ा खिंचा हुआ लगता है, लेकिन ओवरऑल यह एक जरूरी कहानी है जो देखी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *