Asian Games 2026 (नई दिल्ली):- एशियन गेम्स 2026 में कबड्डी में भारत का जलवा बरकरार है। भारत ने इस बार दोहरा गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।
Asian Games 2026: पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। महिला टीम की इस जीत से देश में जश्न का माहौल था, लेकिन कुछ ही समय बाद पुरुष टीम ने भी कमाल कर दिखाया।

Asian Games 2026: मेंस कबड्डी टीम के फाइनल मुकाबले में भी भारत और ईरान आमने-सामने थे। भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को पटखनी दी और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
कबड्डी में भारत का यह दबदबा लगातार जारी है। दोनों टीमों के गोल्ड जीतने के साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में पदक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।