Number Change: पुराना नंबर बंद हो गया? बैंक अकाउंट में नया नंबर ऐसे लिंक करें, OTP की टेंशन खत्म

Number Change (नई दिल्ली): बैंक अकाउंट में सही मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरूरी है। OTP, ट्रांजैक्शन अलर्ट, UPI वेरिफिकेशन सब इसी पर आते हैं। अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है तो उसे तुरंत अपडेट करवाएं।

अच्छी बात ये है कि अब इसके लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। कई बैंक ऑनलाइन सुविधा दे रहे हैं।

SBI Number Change

Number Change: नंबर अपडेट न होने से क्या दिक्कत?

– UPI और नेट बैंकिंग लॉगिन में OTP नहीं आएगा
– फ्रॉड अलर्ट मिस हो सकते हैं
– KYC और जरूरी बैंक अपडेट नहीं मिलेंगे

Number Change: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

1. इंटरनेट बैंकिंग से (SBI, HDFC, ICICI जैसे बैंकों में):
लॉगिन करें > Profile / Personal Details में जाएं > Change Mobile Number पर क्लिक करें > नया नंबर डालें > OTP से वेरिफाई करें। कुछ बैंकों में 24 घंटे में अपडेट हो जाता है।

2. बैंक की मोबाइल ऐप से (YONO SBI, HDFC Mobile Banking):
ऐप में लॉगिन > Service Request > Mobile Number Change का ऑप्शन चुनें और नया नंबर सबमिट करें।

3. ATM से:
कुछ बैंक ATM से भी नंबर अपडेट का ऑप्शन देते हैं। कार्ड स्वाइप करें > Mobile Number Registration > Change करें।

नोट: बैंक के नियम अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए अपडेट से पहले अपनी बैंक की वेबसाइट जरूर चेक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *