SBI SCO Recruitment 2026: बैंक में अफसर बनने का चांस, SBI ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, फटाफट करें अप्लाई

SBI SCO Recruitment 2026: (नई दिल्ली):- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

SBI SCO Recruitment 2026: योग्यता और उम्र

– किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री अनिवार्य।
– संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
– आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। पद के अनुसार न्यूनतम आयु 23, 26, 28, 35 वर्ष और अधिकतम आयु 35, 40, 42, 50 वर्ष रखी गई है।
– आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मिलेगी।

SBI SCO Recruitment 2026: चयन और फीस

चयन पर्सनल/टेलीफोनिक/वीडियो इंटरव्यू (100 अंक) के आधार पर होगा। जनरल/OBC/EWS के लिए फीस 750 रुपये है, जबकि SC/ST/PwD को छूट दी गई है।

Salman Khan: वीकेंड का वार में सलमान का रौद्र रूप, रीति तिवारी को सरेआम लगाई फटकार

SBI SCO Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

1. ऑफिशियल वेबसाइट http://sbi.bank.in पर जाएं।
2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
3. डिटेल भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
4. फीस जमा कर प्रिंट आउट ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *