Delhi Gang Rape: – दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ DU में हल्ला बोल, छात्राओं ने निकाला कैंडल मार्च, इंसाफ की मांग

Delhi Gangrape(नई दिल्ली):- राजधानी दिल्ली से सामने आए गैंगरेप मामले में अब FIR से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की और कहा कि उसके घर पर फोन कर देंगे।

Delhi Gangrape: FIR के मुताबिक, पीड़िता ने डरने की बजाय हिम्मत दिखाई और कहा – कर दो फोन। इसके बाद पीड़िता ने खुद साहस दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi Gangrape

Delhi Gangrape: DU में विरोध प्रदर्शन

इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में छात्राओं ने कैंपस में विरोध मार्च निकाला और हाथों में पोस्टर लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की।

Vegetable Price Hike 2026: आए-हाए! इतनी महंगाई में क्या खाएं? नींबू-अदरक के बढ़े भाव, प्याज ने भी बढ़ाई रसोई की चिंता

Delhi Gangrape: छात्राओं का कहना है कि दिल्ली में छात्राओं की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है। शाम ढलते ही कई इलाकों में असुरक्षा महसूस होती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कैंपस के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल और काउंसलिंग कराई गई है और FIR में दर्ज तथ्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *