Vicky kaushal(नई दिल्ली):- संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब सातवें आसमान पर है। फाइनली मेकर्स ने फिल्म के तीसरे लीड स्टार विक्की कौशल का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया है। इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, अब विक्की के दो धांसू पोस्टर्स ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।
विक्की कौशल ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ये दोनों पोस्टर्स शेयर किए हैं, जिसके बाद से फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Vicky kaushal: पहले पोस्टर में दिखा इंटेंस और चार्मिंग अवतार
पहले पोस्टर की बात करें तो इसमें विक्की कौशल का लुक बेहद इंटेंस और रेट्रो वाइब वाला रखा गया है। एक्टर एकटक किसी को गुस्से और दीवानगी के साथ देख रहे हैं। उनके मुंह में सिगरेट और हाथ में लाइटर है, जो उनके कैरेक्टर की गहराई को दिखा रहा है। पोस्टर में विक्की की आंखों में जो जुनून और दर्द है, वो साफ बताता है कि इस बार भंसाली ने उनके लिए बेहद लेयर्ड किरदार लिखा है। फैंस इसे विक्की के करियर का सबसे इंटेंस लुक बता रहे हैं।
Vicky kaushal: दूसरे पोस्टर ने बढ़ाई लव स्टोरी की उत्सुकता
वहीं दूसरे पोस्टर में विक्की का सॉफ्ट और चार्मिंग साइड देखने को मिल रहा है। इस लुक में वो प्यार में डूबे हुए एक आशिक के अंदाज में नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में विक्की का किरदार ही लव और वॉर के बीच की कड़ी होगा। भंसाली की फिल्मों में हमेशा ही प्यार, जुनून और जंग का परफेक्ट तड़का होता है और इस बार विक्की उसी तड़के का सबसे अहम हिस्सा लग रहे हैं।
Vicky kaushal: रणबीर-आलिया के बाद विक्की का पोस्टर, पूरी हुई तिकड़ी
आपको बता दें कि मेकर्स ने इस हफ्ते पोस्टर रिलीज की एक स्ट्रैटेजी बनाई है। सबसे पहले रणबीर कपूर के दो अलग-अलग लुक सामने आए – एक में वो आर्मी ऑफिसर जैसे दमदार अंदाज में तो दूसरे में एक टूटे हुए आशिक के रूप में। उसके बाद आलिया भट्ट का कैबरे गर्ल थीम वाला पोस्टर आया, जिसमें वो 60 के दशक की एक्ट्रेस जैसी लग रही थीं। अब विक्की के पोस्टर के साथ ही फिल्म की लीड तिकड़ी के फर्स्ट लुक पूरी तरह से आउट हो चुके हैं।
Vicky kaushal: क्या है फिल्म की कहानी?
‘लव एंड वॉर’ को संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 1960 के बैकड्रॉप पर बेस्ड एक पीरियड लव ट्रायंगल ड्रामा है। फिल्म में रणबीर और विक्की दो दोस्त हैं जो एक ही लड़की यानी आलिया से प्यार कर बैठते हैं और यहीं से शुरू होती है प्यार और जंग की कहानी। इसे राज कपूर की क्लासिक फिल्म ‘संगम’ से भी इंस्पायर्ड बताया जा रहा है।
Vicky kaushal: फैंस का रिएक्शन – बोले थिएटर्स में ही देखेंगे
विक्की के पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन ताबड़तोड़ आ रहा है। एक यूजर ने लिखा – ‘ये इंटेंसिटी सिर्फ विक्की ही ला सकता है।’ तो दूसरे ने लिखा – ‘भंसाली + विक्की = ब्लॉकबस्टर पक्का है।’ कई फैंस ने तो अभी से कह दिया है कि ये फिल्म उन्हें थिएटर्स में ही देखनी है।
गौरतलब है कि ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर, आलिया और विक्की पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।