West Indies Salary Cut: कंगाल हुआ वेस्टइंडीज बोर्ड, खिलाड़ियों की मैच फीस काटने का बड़ा फैसला

West Indies Salary Cut: (नई दिल्ली):- वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड इस समय खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। बोर्ड ने अपने इंटरनेशनल खिलाड़ियों की मैच फीस में 25% की कटौती करने का फैसला किया है।

West Indies Salary Cut: क्या है नया नियम?

नए नियम के तहत इंटरनेशनल क्रिकेटर 12 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर रहेंगे, जबकि घरेलू खिलाड़ियों का रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट घटाकर 7 महीने कर दिया गया है। बोर्ड ने घरेलू टूर्नामेंट सुपर50 को भी सस्पेंड कर दिया है।

West Indies Salary Cut

West Indies Salary Cut: बोर्ड के CEO ने क्या कहा?

क्रिकेट वेस्टइंडीज के चीफ एक्जीक्यूटिव क्रिस डेहरिंग ने कहा कि हम खिलाड़ियों और प्लेयर्स एसोसिएशन के सहयोग की सराहना करते हैं। उन्होंने इन हालातों को समझा है। घरेलू टूर्नामेंट, यात्रा और होटल पर हमारा बड़ा बजट खर्च होता है।

The Vvaan: सिद्धार्थ की The Vvaan ने पहले दिन मचाया गदर, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बोर्ड के इस फैसले से फ्रेंचाइजी क्रिकेट की ओर जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या और बढ़ सकती है। वेस्टइंडीज टीम 2023 के बाद 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *