ZENO 300: सस्ती कीमत में दमदार बैटरी वाला फोन, जानिए फीचर्स और कीमत

ZENO 300 : (नई दिल्ली):- बजट सेगमेंट में नया फोन खरीदने वालों के लिए ZENO ने अपना नया स्मार्टफोन ZENO 300 लॉन्च कर दिया है। यह फोन 10 हजार से कम कीमत में बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड के साथ आया है।

ZENO 300: कीमत और ऑफर

ZENO 300 की कीमत ₹9,649 रखी गई है। यह फोन Lavender Purple, Silver Mist और Classic Black तीन कलर में Amazon पर उपलब्ध है। कंपनी 100 दिनों की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी दे रही है।

ZENO 300

West Indies Salary Cut: कंगाल हुआ वेस्टइंडीज बोर्ड, खिलाड़ियों की मैच फीस काटने का बड़ा फैसला

ZENO 300: स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1612 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज है, जिसे वर्चुअल RAM से 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।

ZENO 300: कैमरा और बैटरी

फोटो के लिए पीछे 8MP और आगे 5MP कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 6000mAh बैटरी है, जिसमें 18W चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट है। यह फोन Android 16 Go Edition पर चलता है और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसमें साइड फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक और IR ब्लास्टर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *