Bigg Boss 20:- बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार इस बार काफी गरम रहा। होस्ट सलमान खान ने शो में आते ही कुछ लोगों की जमकर क्लास लगा दी। 27 सितंबर के एपिसोड में सलमान खान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से फेक वीडियो बनाने वालों पर अपना गुस्सा निकाला और उन्हें जेल में डालने की मांग तक कर दी।
इस वीकेंड पर शो में कई सितारे भी पहुंचे। फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अयूब और रघुबीर यादव अपनी नई सीरीज ‘हुंकार’ के प्रमोशन के लिए आए थे, वहीं अजय देवगन और जयदीप अहलावत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को प्रमोट करने पहुंचे।
Bigg Boss 20: AI वीडियो पर भड़के सलमान खान
एपिसोड के दौरान सलमान खान ने डीपफेक के बढ़ते मामलों पर बात की। उन्होंने कहा कि आजकल लोग AI का गलत इस्तेमाल करके किसी की भी आवाज और वीडियो बना देते हैं।
सलमान ने कहा, “किसी ने आपकी AI आवाज लेकर उसे डब किया और किसी को गाली दी। पता है वे क्या कर रहे हैं? वे AI वीडियो बना रहे हैं। बहुत से लोगों के, और मैं भी AI वीडियो में हूं।हूं।
उन्होंने आगे कहा, “तो चलिए, कुछ लोग जिन्हें पता नहीं कि यह AI है, वे पोस्ट कर देंगे कि सलमान खान वहां थे। लेकिन जिन्हें यह बात पता है, जिन्होंने यह वीडियो बनाया है, वे किस तरह के लोग हैं? ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए। जब तक एक-दो लोग जेल नहीं जाएंगे, तब तक यह रुकने वाला नहीं है।
भाईजान ने सरकार से अपील की कि सोशल मीडिया पर सख्त सेंसरशिप और कड़े कानून बनाए जाएं ताकि सेलेब्स की छवि का गलत इस्तेमाल रोका जा सके।
Bigg Boss 20: फातिमा सना शेख ने की सलमान की तारीफ
फातिमा सना शेख ने सलमान खान के इस स्टैंड की जमकर तारीफ की। फातिमा खुद भी ट्रोलर्स और पैपराजी के लो एंगल कैमरा को लेकर मुखर रही हैं।
उन्होंने कहा, “जिस तरह से आपने इस बार ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है, वह बहुत बड़ी बात है। क्योंकि जब आपकी जैसी पोजीशन वाला कोई व्यक्ति किसी मुद्दे पर अपनी बात रखता है या स्टैंड लेता है, तो लोगों पर उसका बहुत गहरा असर पड़ता है।
इस पर सलमान ने बताया कि मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनकी बात को पॉजिटिव तरीके से लिया है।
Bigg Boss 20: ईशा रिक्खी हुईं बाहर, रीति तिवारी रोईं
वीकेंड का वार में इस हफ्ते एविक्शन भी हुआ। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट ईशा रिक्खी और Yung DSA में से कम वोट मिलने के कारण ईशा रिक्खी को घर से बाहर होना पड़ा। उनके जाने के बाद उनकी दोस्त सिंगर रीति तिवारी भावुक होकर रो पड़ीं।
बिग बॉस 20 रोजाना रात 9:00 बजे JioHotstar पर स्ट्रीम होता है और रात 10:30 बजे Colors TV पर टेलीकास्ट होता है।